वायरल न्यूज़

Viral: समंदर में ले रहा था सेल्फी का आनंद, मछली की जगह फेंक दिया मोबाइल, पूरा वीडियो देख लगाएंगे ठहाके

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 22, 2023, 01:54 PM IST

ट्विटर पर एक कमाल का फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स समंदर के बीचों-बीच बोट पर मछली के साथ सेल्फी ले रहा था लेकिन उसके बाद उसने मछली की जगह अपना मोबाइल की फेंक दिया।

Image

मछली की जगह समंदर में फेंक दी मोबाइल (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • मछली के साथ सेल्फी ले रहा था शख्स
  • फिर मछली की जगह फेंक दिया अपना मोबाइल
  • जमकर वायरल हो रहा ये फनी वीडियो

Selfie With Fish Viral Video: कई बार कुछ ऐसे वीडियोज नजर आ जाते हैं, जिसे देखने के बाद इतनी हंसी आती है कि रोके नहीं रुकती। ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद आप लोटपोट कर हंसने लगेंगे। दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स ने मछली की जगह अपना मोबाइल ही समंदर में फेंक दिया, जिसे देखकर यूजर्स भी तरह-तरह कमेंट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स समंदर में बोट का आनंद ले रहा होता है और तभी वह एक मछली के साथ सेल्फी लेने लगता है। लेकिन इसके बाद उसको खुद मालूम नहीं होता कि उसके साथ क्या घटना होने वाली है। दरअसल, सेल्फी के बाद शख्स मछली फेंकना चाहता है लेकिन वह गलती से मछली की जगह मोबाइल ही फेंक देता है और फिर उसकी शक्ल देखने लायक होती है। ऐसा करने के बाद वह खुद एकदम से शॉक्ड रह जाता है।

मछली की जगह समंदर में फेंक दी मोबाइल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि और ले लो मजे, अब तो स्वाद आ ही गया होगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब ये भाई साहब अपनी जिंदगी में कभी भी सेल्फी नहीं लेंगे और मछली के आसपास से कभी गुजरेंगे। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@funnyclips007' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article