पत्नी के टॉर्चर से पागल हुआ ये पति, बोला- कोई फांसी की सजा दिलवा दो प्लीज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 19, 2023, 08:14 AM IST

Husband Wife Video: सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में देखेंगे कि पति अपनी पत्नी के टॉर्चर से इतना परेशान हो गया कि खुद फांसी की सजा मांगने लगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • पत्नी के टॉर्चर से पागल हो गया पति
  • मांगने लगा फांसी की सजा
  • वायरल हुआ वीडियो

Husband Wife Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है देखकर कोई हंसी नहीं रोक पाएगा। दरअसल वायरल वीडियो एक ऐसे पति से जुड़ा है जो अपनी पत्नी से बहुत ज्यादा परेशान हो गया। बेचारा इतना परेशान हो गया कि जिंदगी जीने की चाह ही खत्म हो गई। पति खुद अपनी जिंदगी खत्म करने की अपील करता है। वो मांग करता है कि उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिए। इससे कम में उसे कुछ भी मंजूर नहीं होगा।

Funny Video

सोशल मीडिया में वायरल हुआ मजेदार वीडियो। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

मांगने लगा फांसी की सजा

वीडियो में देखेंगे कि जब पति से सवाल पूछा गया कि वो पीछे खड़ी महिला का पति है। वो तुरंत इसका जवाब हां में देता है। मगर शख्स इसके बाद जो कुछ कहता है कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वो कहता है कि वो इसका पति है मगर उसे फांसी की सजा चाहिए। शख्स आगे कहता है, 'मुझे फांसी की सजा क्यों नहीं मिल सकती है। पत्नी ने जब उसकी जिंदगी खराब कर दी तो मुझे फांसी की सजा क्यों नहीं मिल सकती है।'

वायरल हुआ मजेदार वीडियो

शख्स आगे कहता है कि उसे सिर्फ फांसी की सजा चाहिए। वो अब जीना नहीं चाहता है। पति सवाल पूछ रहे शख्स से कहता है कि प्लीज उसे फांसी की सजा दिलवाई जाए। हालांकि यहां स्पष्ट कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा मालूम पड़ता है। मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर banti_0409 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

End of Feed