वायरल न्यूज़

Optical Illusion: बाज से भी तेज हो नजर तभी कोशिश करना, आसान नहीं है सबसे अलग अंब्रेला पहचानना

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 19, 2023, 06:35 AM IST

Optical Illusion: सामान्य सी नजर आ रही ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। तस्वीर में एक अंब्रेला बिल्कुल अलग है और आपको उसी को खोज निकालना है।

Image

हाथ में पकड़ी एक महिला का अंब्रेला दूसरी महिलाओं से बिल्कुल अलग है। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • देखने में सामान्य लगती है तस्वीर
  • मगर छिपा है गहरा रहस्य
  • हल करना हर किसी के बस की बात नहीं

Optical Illusion: नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली हजारों तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें बड़ी तादाद में ऐसी तस्वीरें हैं जिन्हें आसानी से हल नहीं किया जा सका। कई बार तो दिमाग के घोड़े खोलने पड़ गए, मगर उनका हल नहीं निकला। मगर कई बार बहुत आसान नजर आ रही तस्वीरों को भी हल करना खासा मुश्किल साबित होता है। अभी एक ऐसी जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। तस्वीर छह लड़कियों से जुड़ी है, जिसमें सभी अंब्रेला पकड़कर खड़ी हैं। बहुत ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि एक लड़की का अंब्रेला थोड़ा अलग है। आज आपको उसकी अलग दिख रहे अंब्रेला को खोज निकालना है।

खोजने के लिए मिलेंगे पांच सेकंड

अच्छी बात है कि उस सबसे अलग अंब्रेला को खोजने से दिमाग और आंखों की कसरत भी होगी। शरीर भी खासा एक्टिव होगा। हालांकि इसे हल करना शुरू करें पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तस्वीर में छिपे उस अंब्रेला को खोजने के लिए सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में इसे हल कर लिया तो सचमुच आपकी नजर बाज से भी तेज मानी जाएगी। दिमाग ऐसा जो रहस्य को खोजने में माहिर है। हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक तस्वीर में छिपे उस खास अंब्रेला को नहीं खोज पाएं हैं तो इसका जवाब भी आपको यहीं मिलेगा। हम आपको बताएंगे कि आखिर वो छाता कहां छिपा है। इसके अलावा दूसरे अंब्रेला से उसमें क्या अंतर है।

यहां देखिए जवाब

Daily Quiz

देखिए सबसे अलग अंब्रेला।

क्या है फर्क

दरअसल सभी छाते बिल्कुल एक जैसे हैं। किसी में जरा भी फर्क नहीं है। मगर एक छाते को दूसरों एक खास फर्क अलग बनाता है। दरअसल एक छाते में लगा रिबन दूसरों से अलग है। उसकी लंबाई ज्यादा है, जबकि दूसरों छातों में लगे रिबन एक समान नजर आते हैं। दिमाग और आंखों के टेस्ट से जुड़ी ऐसी किसी खास तस्वीर के साथ अगली बार फिर हाजिर होंगे। तब तक जुड़े रहिए हमारे साथ।
Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article