वायरल न्यूज़

वीडियो कॉल की डिमांड करने लगी प्रेमिका, मगर अपना मोबाइल देख रोने लगा प्रेमी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 4, 2024, 08:24 AM IST

Trending Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि प्रेमी कीपैड वाले मोबाइल पर प्रेमिका से बात कर रहा है। मगर इसी प्रेमिका ने लव यू बोलकर उससे वीडियो कॉल की डिमांड कर दी। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

प्रेमिका ने कर दी वीडियो कॉल की डिमांड। (Photo/Instagram)

Trending Video Today: सोशल मीडिया में मजेदार वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं जो किसी को भी हंसने पर मजबूर कर देते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसमें देखेंगे कि प्रेमी मोबाइल पर अपनी प्रेमिका से बात कर रहा है। प्रेमिका मैसेज करती है और प्रेमी उसे पढ़कर बहुत खुश होता है। इधर प्रेमी भी मैसेज का जवाब देता है। मगर इस बीच बेचारे के चैट बॉक्स में ऐसा मैसेज आया जिसने उसकी हालत खराब कर दी। प्रेमी का कुछ समझ नहीं पाया कि मैसेज का क्या जवाब दिया। बेचारा आखिर तक कुछ नहीं कर पाया तो माथे पर हाथ रखकर रोने गया।

प्रेमिका ने की वीडियो कॉल की डिमांड

प्रेमी काफी देर तक उदास ऐसे ही लेटा रहता है कि तभी उसका दोस्त पहुंच गया। दोस्त ऐसी हालत की वजह पूछता है तो प्रेमी ने अपना कीपैड वाला मोबाइल ही दोस्त को दिखा दिया। इसमें स्क्रीन पर ऐसा मैसेज लिखा था जिसे पढ़कर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। दरअसल बातचीत कर रही है प्रेमिका ने उससे वीडियो कॉल की डिमांड कर दी। लड़की ने मैसेज में लिखा कि आई लव यू. बाबू प्लीज वीडियो कॉल करो ना। अब इतना पढ़ना था और दोस्त भी खिलखिलाकर हंसने लगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर नेटिजन्स की हंसी नहीं रुक रही है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर लोग भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर pshyco_rider_143 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। स्पष्ट कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है। ऐसे में इसे सिर्फ मनोरंजन के लिए देखा जाना चाहिए।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article