Viral Video Today: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देख हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वीडियो गाय और एक लड़की से जुड़ा है। इसमें लड़की गाय को देखकर कांपने लगती है और दूर भागने की कोशिश करती है। मगर तभी ऐसा कुछ जो उसने सपने में नहीं सोचा होगा।
वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। (X/VishalMalvi)
गाय देखकर भागने लगी लड़की
वायरल हो रहे 11 सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि लड़की अपने दोस्त के साथ सड़क से गुजर रही है। मगर तभी उसका सामने गाय हो गया। देखकर लगता है कि गाय दोनों की तरफ आ रही है। बस एक लड़की यही देखकर बुरी तरह डर गई। वो उससे बचने के लिए दौड़ने की कोशिश करती है। मगर उसकी यही कोशिश बड़ी गलती साबित हुई। दरअसल लड़की जैसे ही भागने की कोशिश करती है, बेचारी का पैर फिसल गया और धड़ाम से वही गिर पड़ी।
एक्स पर देखें वीडियो
फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो इतना मजेदार है कि कुछ ही समय में हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो गाय और लड़की का ये वीडियो एक्स पर @VishalMalvi_ नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
