Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हमारे होश उड़ जाते हैं। मगर कई बार हंसी भी बहुत आती है। अभी करीब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। वीडियो किसी स्कूल के ग्राउंड से जुड़ा है, जहां बच्चे प्रार्थना के लिए जुटे हैं। मगर प्रार्थना के बजाय बच्चे ऐसा कुछ गाते हुए नजर आते हैं जिसने सबको चौंका दिया। हालांकि सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है। वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है और अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।
प्रार्थना की जगह क्या करने लगे छात्र
वायरल हो रहे वीडियो को शुरुआत से देखेंगे कि ग्राउंड में बच्चे लाइन में खड़े हैं। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है, मगर एकाएक छात्रों ने गाना गाना शुरू कर दिया। मजेदार है कि बच्चे ने गाने के साथ ही एक्ससाइज भी करते नजर आते हैं। इसमें देखेंगे कि बच्चे प्रार्थना की जगह हिंदी फिल्म का गाना 'आजा मेरी बुलबुल' गाते हुए नजर आते हैं। इसमें एक छात्रा गाना गाता है तो तो सभी 'एक दो एक' कहते हैं। इसी के साथ ड्रम की आवाज भी सुनाई देती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
प्रार्थना से जुड़ा मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो कुछ ही देर में बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
