कैमरे में कैद हुई शराबी बिल्ली, इसकी चाल देखकर हंसी नहीं रुकेगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 14, 2023, 09:39 AM IST

Funny Video: आपने इंसानों को शराब के नशे में जरूर देखा होगा, मगर क्या किसी नशेड़ी बिल्ली को देखा है। अभी एक ऐसी बिल्ली कैमरे में कैद हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कैमरे में कैद हुई नशेड़ी बिल्ली
  • चाल देखकर हंसी नहीं रुकेगी
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Funny Video: सोशल मीडिया में हर रोज एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो वायरल होते हैं। मगर इन सबके बीच शराबियों से जुड़े वीडियो खूब हंसाते हैं। क्योंकि नशे की हालत में वो कब क्या करने लग जाते हैं, कोई कुछ समझ नहीं पाता। उनकी हरकतें बस खूब हंसाती हैं। मगर क्या कभी किसी जानवर को नशे में देखा है। अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो छाया हुआ है। इसमें एक बिल्ली शराब के नशे में दिखाई दी। इसके बाद बिल्ली जो हरकतें करते हुए नजर आती है देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। वीडियो बहुत फनी है कि कुछ ही समय में हजारों लाखों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Viral Video

कैमरे में कैद हुई नशेड़ी बिल्ली। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

कैमरे में कैद हुई शराबी बिल्ली

कुछ सेकंड के वीडियो की शुरुआत में ही शराब का ठेका नजर आता है। इसमें देखेंगे कि कुछ लोग ठेके से शराब खरीद रहे हैं। मगर इन सब में नजर एक बिल्ली की तरफ जाती है। इसमें बिल्ली की चाल देखने लायक है। देखकर ही पता चलता है कि बिल्ली नशे में है और ठीक से चल भी नहीं पा रही है। इस नशेड़ी बिल्ली की चाल देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। फ्रेम में देखेंगे कि बिल्ली सीधे चलने की जगह टेढ़ी-मेढ़ी चलती है और आखिर में गिर पड़ी।

End of Feed