Funny Video: इंसानों को तो खूब देखा, आज डॉगी का डांस देखिए, हंसी नहीं रुकेगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 4, 2024, 12:40 PM IST

Funny Video: मजेदार नजारे में देखेंगे कि डॉगी विवाह में पहुंचा और डीजे पर ऐसा डांस करता है कि शायद ही किसी की हंसी रुकेगी।

Funny Video: डांस से जुड़े हजारों लाखों वीडियो सोशल मीडिया में मौजूद हैं। यहां हर रोज बड़ी तादाद में डांसिंग वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। मगर इनमें नेटिजन्स को सबसे ज्यादा पसंद विवाह में नाचने से जुड़े वीडियो आते हैं। इनमें नए नवेले डांसर ऐसे स्टेप मारते हैं कि देखते ही हंसी छूट जाती हैं। मगर पूछा जाए कि क्या कभी आपने किसी डॉगी को शादी में नाचते हुए देखा है। इसका जवाब कोई भी ना में ही देखा। मगर अभी सचमुच ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। इसमें एक आवारा डॉगी विवाह में नाचता हुआ नजर आया है।

Viral Video

डीजे पर डांस करता नजर आया डॉगी। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

विवाह में नाचने लगा डॉगी

डॉगी के डांस से जुड़ा वीडियो इतना मजेदार है कि थोड़ी ही देर में बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ सेकंड के वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि विवाह में खुशी का माहौल है। डीजे बज रहा है और मेहमान पूरी मस्ती में डांस कर रहे हैं। मगर एकाएक फ्रेम में ऐसा कुछ नजर आया कि शायद ही पहले देखा होगा। दरअसल डीजे पर अचानक अवारा डॉगी आ धमका। डॉगी को देखकर शुरुआत में सभी डर गए। मगर फिर सभी की हंसी छूट गई जब डॉगी डीजे पर ही डांस करने लगा।

End of Feed