वायरल न्यूज़

Optical Illusion: क्या तस्वीर में छिपा हाथी देख पाएंगे आप, 10 सेकंड में खोजने का है चैलेंज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 4, 2024, 12:22 PM IST

Optical Illusion: नजरों का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। तस्वीर जंगल की है और इसमें नजर के ठीक सामने हाथी है। मगर कोई खोज नहीं पाएगा।

Image

तस्वीर में नजर के ठीक सामने ही है हाथी। (फोटो- सोशल मीडिया)

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर के धोखे से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब नजर आती हैं। ऐसी तस्वीरें देखने में बहुत सामान्य लगती हैं। मगर इन्हीं तस्वीरों में ऐसी चीजें छिपी होती हैं, जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता। कई बार तो तस्वीर में छिपा हुआ रहस्य नजर के सामने ही होता है, मगर उसे खोजने में हम नाकाम साबित होते हैं। अभी ठीक वैसी ही एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में जंगल की है, जिसमें सैनिक नजर आते हैं। देखकर लगता है कि सैनिक दुश्मन के खिलाफ जंग में हैं।

तस्वीर में छिपा है हाथी

पहली नजर में तस्वीर को देखेंगे तो इसमें सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर बताया जाए कि इसी तस्वीर में एक हाथी भी है। हाथी भी इतना बड़ा कि उसे आसानी से देखा जा सके। मगर तस्वीर में हाथी बिल्कुल भी नजर नहीं आता है। अब आपको उसी हाथी को खोजकर दिखाना है। चौंक जाएंगे कि हाथी छिपा नहीं है, वो नजर के ठीक सामने ही है। मगर उसे खोजने में बड़े-बड़े दिग्गज फेल हो गए हैं। अगर आप भी नहीं खोज पाएं हैं तो स्क्रीन को जरा घुमाकर देखिए।

यहां देखिए जवाब

Brain Test

देखिए आखिर कहां है हाथी।

स्क्रीन को घुमाने पर नजर आया

स्क्रीन को घुमाकर देखेंगे तो हाथी बिल्कुल आपकी नजरों के सामने दिखाई देगा। इसमें साफ तौर पर हाथी की आकृति देखी जा सकती है। मगर शायद ही किसी को अंदाजा होगा कि हाथी नजर के ठीक सामने है और उसे स्क्रीन घुमाकर देखा जा सकता है। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी जबरदस्त तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे। तब तक जुड़े रहिए हमारे साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article