वायरल न्यूज़

चोरों का सरदार निकला ये बंदर, चालाकी देखकर दिमाग घूम जाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 4, 2024, 12:59 PM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि बंदर चुपके से पहुंचा और केले का पूरा गुच्छा ही चुराकर ले गया।

Image

केले चुराते हुए कैमरे में कैद हुआ बंदर। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • चोरी करते हुए कैमरे में कैद हुआ बंदर
  • चालाकी देखकर घूम जाएगा दिमाग
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Bandar Ka Video: चोर और चोरी की घटनाओं से जुड़े हजारों लाखों वीडियो इंटरनेट पर मौजूद हैं। इनमें चोर इतनी चालाकी से काम को अंजाम देते हैं कि भनक तक नहीं लगती। जब बाद में सीसीटीवी फुटेज में देखते हैं तो होश उड़ जाते हैं। मगर कभी सोचा है कि कोई बंदर भी चोरी कर सकता है। चोरी भी इतनी सफाई कि देखकर आंखों पर यकीन ना हो। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त नजारा सामने आया है। इसमें एक बंदर चोरी करते हुए लाइव कैमरे में कैद हुआ है। मगर इसमें बंदर की चोरी देखकर उसे चोरों का सरदार कहेंगे। बंदर की चालाकी भी देखने लायक होती है।

कैमरे में कैद हुआ बंदर

चोरी करते हुए बंदर का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में एक फलों की दुकान नजर आती है। इसमें शख्स ने केले के गुच्छे दुकान के बाहर टांग रखे हैं। शख्स अपने काम में व्यस्त है। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है कि मगर नजर तभी दुकान के ऊपर बैठे बंदर पर पड़ती है। फ्रेम के अगले हिस्से में देखेंगे कि बंदर दुकान की छत पर पहुंचा और नीचे की तरफ नजर दौड़ाई। इसमें उसे केले का गुच्छा लटका हुआ नजर आया।

कैमरे में कैद हुआ नजारा

इंस्टाग्राम पर छाया वीडियो

फ्रेम में फिर जो दिखा शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। दरअसल बंदर ने तुरंत केले चुराने का प्लान बनाया। उसने तगड़ा दिमाग चलाते हुए जिस रस्सी से गुच्छा बंधा उसे ही ऊपर खींच लिया। इसके बाद बंदर फुर्ती से खिसक गया। इधर बाद में जब दुकान के मालिक को पता चला बेचारा सिर खुजाता रह गया। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर monkeystigram नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article