वायरल न्यूज़

Viral Video: बुलेट की रफ्तार में दौड़ने लगा कछुआ, पलक झपकते ही पार कर दी बाउंड्री

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 16, 2023, 01:50 PM IST

Viral Video: एक करोड़ व्यूज बटोर चुके इस वीडियो आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे कि दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जाएंगे।

Image

बुलेट की रफ्तार से दौड़ता नजर आया कछुआ। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • बुलेट की रफ्तार में दौड़ता नजर आया कछुआ
  • बंदर ने भी लिया अदरक का स्वाद
  • मांस की जगह घास खाता नजर आया शेर

Viral Video: कछुए का नाम आते ही सबसे पहले उसकी धीमी रफ्तार की छवि दिमाग में बनती है। कछुआ एक ऐसा प्राणी है जो बहुत धीमे चलता है। सोशल मीडिया में भी ऐसे वीडियोज हैं जिसमें खतरा होने के बावजूद कछुआ धीरे-धीरे ही चलता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि कोई कछुआ बुलेट की रफ्तार में दौड़ने लग जाए। रफ्तार भी इतनी कि उसे नजर भरकर ठीक से देखा भी ना जा सके। हैरान हो जाएंगे कि अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। इसमें कछुआ इतनी तेज रफ्तार में दौड़ता है कि पलक झपकते ही बाउंड्री पार कर दी।

चौंका देगी कछुए की रफ्तार

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो में देखेंगे कि किसी कोने में छोटा सा कछुआ बैठा है। मगर तभी एकाएक ऐसा कुछ हुआ कि उसने दौड़ा लगा दी। देखकर हैरान रह जाएंगे कि कछुआ दौड़ता भी इतनी रफ्तार में है मानो कोई बुलेट ट्रेन हो। फ्रेम में इसकी रफ्तार है कि पलक झपकते ही गायब हो गया। वीडियो के अगले हिस्से में इससे भी ज्यादा हैरान करने वाला नजारा दिखाई देता है। इसमें जंगल का राजा शेर घास खाते हुए नजर आता है। वो आराम से जमीन पर लेटा है और हरी घास खा रहा है। नेटिजन्स को ये नजारा सबसे ज्यादा चौंकाएगा।

अदरक खाते हुए नजर आया बंदर

कछुए को दौड़ते हुए और शेर को घास खाते हुए देखने के बाद फिर सबसे ज्यादा हैरान करने वाला नजारा दिखाई देता है। इसमें बंदरों का झुंड अदरक का स्वाद लेते हुए दिखाई पड़ता है। फ्रेम में देखेंगे कि बंदर हाथ से अदरक तोड़ता है और बड़े चाव से उसे खाता है। वीडियो में शाकाहारी हिरण खतरनाक सांप खाते हुए भी नजर आता है। इसी तरह मुर्गा हवा में काफी देर तक उड़ते हुए नजर आता है। अजब-गजब कारनामों से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

नेटिजन्स को खूब पसंद आया वीडियो

वीडियो कुछ ही समय में एक करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है जबकि दस लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि बंदर क्या अदरक का स्वाद। एक कमेंट में लिखा गया कि मेरा भरोसा तो उसी दिन टूट गया जब मैगी को बनाने में 15 मिनट का समय लगा। वहीं एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि तीसरे वाले का मतलब सिर्फ भारतीय ही समझ सकते हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर LaViSha नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article