वायरल न्यूज़

Animal Video: जहरीले सांप को जिंदा ही निगल गया मेंढक, नजारा देख लोग बोले - अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 3, 2024, 12:38 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक बड़ा ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिल दहल उठेगा। आप जिस सांप को देखकर भाग उठते हैं, उस जहरीले सांप को एक मेंढक ने जिंदा ही निगल लिया।

Image

जिंदा सांप को निगलते हुए मेंढक का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मेंढक ने निगला जिंदा सांप
  • घंटों तपड़ता रहा जहरीला सांप
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Frog Swallowed Poisonous Snake Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां आपको कंटेंट की कई सारी वैरायटी देखने को मिल जाती है। ऐसे में एनिमल के भी कई सारे वीडियो वायरल होते नजर आ ही जाता है। काफी बार तो कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद ऐसा लगता है, जैसे ये कैसे हो गया, ये तो असंभव है? एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक मेंढक और सांप नजर आ रहा होगा। वीडियो में जहरीले सांप को मेंढक ने अपने मुंह में घंटों दबाए रखा। इस दौरान सांप तड़पता रहा लेकिन मेंढक ने उसे नहीं छोड़ा। ये नजारा देखकर आप भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे और आपको भी लगेगा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? बताया जा रहा है कि ये उत्तरी अमेरिका में पाए जाने वाला एक खास प्रजाति का मेंढक है, जिसे बुल फ्रॉग कहा जाता है। ये सांप के लिए काल माना जाता है।

जिंदा सांप को निगलते हुए मेंढक का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसने तो सांप के साथ ही खेला कर दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये तो सांप का भी बाप निकला। इस वीडियो पर अब तक 44 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और सैकड़ों बार इसे शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'earth.reel' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article