Chikki Chaat Viral Video: हाल ही में मार्केट में एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा, आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। इस वीडियो (Viral Video) में स्ट्रीट फूड आपको नजर आएगा, लेकिन ऐसा स्ट्रीट फूड आपने अपने जीवन में नहीं खाया होगा। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस दुकानदार को काफी खरी-खोटी भी सुना रहे हैं।
चिक्की चाट का वीडियो हुआ वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स चिक्की की चाट बनाता नजर आ रहा है। ये वही चिक्की है, जो गुड और मूंगफली की बनती है, जिसका स्वाद मीठा और स्वादिष्ट होता है। ऐसे में ये शख्स इसे तोड़कर इस पर हरी चटनी और चाट मसाला, नमक डालकर दे रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों के भी काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
चिक्की चाट का वीडियो हुआ वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे सुजुकी के इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ऐसा जुल्म ना ढाओ, कम से कम चिक्की के साथ तो खिलवाड़ ना करो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई जब इतना आइटम डाल दिए तो बटर और चीज भी डाल देते। इस वीडियो पर अब तक 1.78 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'food__for__life____' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
