दोस्त हवा में उड़ाते रहे नोटों की गड्डियां, फिर दुल्हन ने जो किया उसे देखकर दंग रह गए लोग, देखें Viral Video

Viral Video: शादी के सीजन में सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन, इन दिनों एक दुल्हन की सादगी और संस्कारों ने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया है। वायरल वीडियो में दूल्हे के दोस्त स्टेज पर खुशी से नोटों की बारिश करते दिख रहे हैं, जबकि दुल्हन पैरों में बिखरे नोटों को देखकर पहले एक नोट उठाती है, उसे चूमकर माथे से लगाती है और फिर खुद झुककर सारे पैसे समेटने लगती है।

Viral Video: भारत में शादियों का सीजन पूरे शबाब पर है और सोशल मीडिया की दुनिया इन दिनों बैंड-बाजा, बारात और दूल्हा-दुल्हन की मजेदार रील्स से गुलजार है। कहीं दूल्हा-दुल्हन के बीच की मीठी नोकझोंक सुर्खियां बटोर रही है, तो कहीं बारातियों के अतरंगी डांस लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहे हैं। लेकिन इस चमक-धमक और शोर-शराबे के बीच इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दुल्हन की परवरिश और संस्कारों की तारीफ करते नहीं थक रहा है।

viral video

दुल्हन का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @SURAJ_624)

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत शादी के भव्य स्टेज से होती है, जहां लाल जोड़े में सजी-धजी दुल्हन और शेरवानी पहने दूल्हा सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों के गले में वरमाला पड़ी है और पीछे दूल्हे के दोस्तों की पूरी टोली खड़ी है। इसी बीच जश्न के जोश में दूल्हे के दोस्त अपने हाथों में नोटों की गड्डियां निकालते हैं और दूल्हा-दुल्हन के ऊपर से हवा में नोट उड़ाना शुरू कर देते हैं। कुछ ही सेकंड में स्टेज के चारों तरफ नोटों की बारिश होने लगती है। दूल्हे के दोस्त पूरे उत्साह और मस्ती के मूड में लगातार नोट हवा में उछालते दिख रहे हैं। वहीं, पास बैठा दूल्हा भी इस नजारे को शांत भाव से देखता नजर आता है। लेकिन, इस पूरे माहौल में सबसे अलग प्रतिक्रिया दुल्हन की होती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब हवा में उड़ाए गए नोट दुल्हन की गोद और स्टेज के फर्श पर गिरने लगते हैं, तो दुल्हन पहले अपनी गोद में गिरे एक नोट को उठाती है। वह बिना किसी झिझक के उस नोट को बेहद सम्मान के साथ चूमती है और माथे से लगाती है। भारतीय संस्कृति में धन को 'मां लक्ष्मी' का स्वरूप माना जाता है और पैसों का पैर से छूना या जमीन पर बिखरना अशुभ समझा जाता है। देखें वीडियो...

स्टेज पर दिखा अनोखा नजारा

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को SURAJ_624 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यही असली भारतीय संस्कार हैं। घर में लक्ष्मी आई है और वह खुद लक्ष्मी का सम्मान करना जानती है। एक अन्य यूजर ने दूल्हे के दोस्तों पर चुटकी लेते हुए लिखा कि दोस्तों ने तो हवा में उड़ा दिए, अब भाभी जी एक-एक रुपये का हिसाब रखेंगी। वहीं कई लोगों ने इसे शादी का सबसे प्यारा और वास्तविक पल बताया, जो दिखावे से दूर जमीन से जुड़े रहने की सीख देता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

End Article
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में...

End of Feed