वायरल न्यूज़

Viral Video: ताजे गुड़ का स्वाद चखने के लिए हर साल करते हैं बेसब्री से इंतजार, आज फैक्ट्री में तैयार करने का तरीका भी देख लीजिए

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 23, 2024, 04:07 PM IST

इंस्टाग्राम पर गुड़ बनाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि फैक्ट्री में गुड़ कैसे बनाया जाता है? इस वीडियो में आप अपनी पसंदीदा गुड़ को बनते हुए देख सकते हैं।

Image

फैक्ट्री में गुड़ बनाने का देसी तरीका (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • फैक्ट्री में गुड़ बनाने का वीडियो
  • कैसे तैयार की जाती है गुड़
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Jaggery Making Process Viral Video: भारतीयों लोगों को खाने से बेहद प्रेम है, यहां के लोग तरह-तरह की चटपटी डिश के शौकीन माने जाते हैं। इनमें से आपको कुछ ऐसे भी लोग मिलेंगे, जिन्हें खाने के बाद मीठा बेहद पसंद होता है। उन्हें खाने के बाद कुछ न कुछ मीठा खाना पसंद होता है। इसके लिए वे तरह-तरह की मिठाईयां खाना पसंद करते हैं। इनमें से कुछ आपको ऐसे मिल जाएंगे, जो गुड़ के शौकीन होंगे।

वैसे गुड़ तो आपने भी खाई ही होगी या रोजाना खाते भी होंगे। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। काफी लोग तो सुबह के समय गुड़ खाकर दिन की शुरुआत करते हैं। लेकिन क्या आपने अपने पसंदीदा गुड़ को बनते हुए देखा है? अगर नहीं तो हम आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें गुड़ बनाने का तरीका दिखाया गया है। इस वीडियो में आपको एक फैक्ट्री का नजारा दिखेगा, जहां ताजी-ताजी गुड़ बनाई जा रही है।

फैक्ट्री में गुड़ बनाने का देसी तरीका

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में गुड़ बनाने की पूरी विधि दिखाई जा रही है। ऐसे में अगर आप चाहे तो अपने घर भी ताजी गुड़ बना सकते हैं और उसका स्वाद चख सकते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा है कि हाइजीन भले ही नजर ना आए, लेकिन इसका स्वाद कमाल का होता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि गांव की असली मिठास गुड़ में ही है। इस वीडियो पर अब तक 1.98 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article