अरे वाहः 'राम' का नाम लेने पर मिलती है 'स्पेशल थाली', 'हनुमान चालीसा' सुनाने पर भी 'खाना फ्री'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 18, 2023, 09:26 PM IST

गुजरात के राजकोट जामनगर हाईवे पर 'सरदार जी दी हवेली' नाम का एक रेस्टोरेंट है, जहां हनुमान चालीसा सुनाने पर और राम नाम लिखने पर फ्री में 'स्पेशल थाली' खिलाई जाती है। ऐसे में अगर आपको भी हनुमान चालीसा पूरी तरीके से कंठस्थ है तो आप इस रेस्टोरेंट में जाकर फ्री में खाना खा सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस रेस्टोरेंट में राम नाम लिखने पर फ्री में मिलता खाना
  • हनुमान चालीसा सुनाने पर भी मिलती है 'फ्री स्पेशल थाली'
  • नाम है - 'सरदार जी दी हवेली'

Sardar Ji Di Haveli: भारत एक ऐसा देश है जहां आस्था से जुड़े लोग निवास करते हैं। यहां लोगों के मन में भगवान के प्रति काफी श्रद्धा होती है। ऐसे में वे अपने भगवान के लिए कुछ भी करते हैं- कुछ अनोखा, कुछ अजीब या कुछ स्पेशल, जो दुनिया के लिए एक सबक बन जाती है, एक सीख बन जाती है। ऐसी ही एक स्टोरी आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, जहां भगवान पूजा के साथ-साथ आप फ्री में पेट पूजा भी कर सकते हैं।

Sardar Ji Di Haveli

सरदार जी दी हवेली (Image Credit: sardarjidihaveli.com)

आज हम जिस जगह के बारे में बात करने जा रहे हैं, वह कोई मंदिर या गुरुद्वारा नहीं है। यह एक रेस्टोरेंट है, जहां लोग हनुमान चालीसा का पाठ और भगवान श्रीराम का नाम लेकर फ्री में खाना खा सकते हैं। यह बात सुनने में आपको मजाक भले ही लग रही हो, लेकिन यह शत प्रतिशत सच है। दरअसल, इस रेस्टोरेंट का नाम सरदारजी दी हवेली है, जो कि गुजरात के जामनगर राजकोट हाईवे (राजकोट) पर स्थित है। इस रेस्टोरेंट के बारे में सुनकर जितनी आपको प्रसन्नता हुई होगी, उतनी ही इसे देखने पर भी होगी। इस रेस्टोरेंट को सरदार जी ने काफी खूबसूरती से डिजाइन किया है, जिसे देखने पर आपको बिल्कुल मस्त वाली फीलिंग आने वाली है।

End of Feed