वायरल न्यूज़

Desi Jugaad Viral Video: धूप से बचने के लिए शख्स ने लगाया देसी जुगाड़, लोग बोले- भाई तो 2050 में लैंडिंग कर गया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 19, 2023, 01:33 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स धूप से बचने के लिए देसी जुगाड़ का इस्तेमाल करता है, जिसका वीडियो यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो इतना मजेदार है कि आप इसे देखते रह जाएंगे।

Image

देसी जुगाड़ का वायरल वीडियो (Image Credit - comitivaferramula/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने धूप से बचने के लिए लगाया देसी जुगाड़
  • लोग बोले- लगता है ये तो 2050 में पहुंच गया है
  • काफी जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो (Viral Video) होती रहती है। ऐसे में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। यह वीडियो देसी जुगाड़ का है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल, शख्स धूप से बचने के लिए छाता को इस कदर लगाता है, जिससे बिना पकड़े ही वह छाता उसे छाव देता है। जुगाड़ का यह वीडियो यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स को देसी जुगाड़ लगाते हुए दिखाया गया है। दरअसल, धूप का समय रहता है और उसे काम पर जाना रहता है, जिससे धूप से बचने के लिए वह छाता को एक स्टैंड की मदद से अपनी पीठ पर टांग लेता है। अब छाता बिना हिले-डुले उसे छाव देता है और फिर वह काम पर निकल जाता है। ऐसे में अगर आप इस वीडियो को देखेंगे तो आप देखते रह जाएंगे।

देसी जुगाड़ का वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई लोग कमेंट कर चुके हैं। ऐसे में एक यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि "भाई तो 2050 में लैंडिंग कर गया।" वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इसके पास तो कमाल का आइडिया है। इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और काफी लोगों ने शेयर भी किया है। बता दें, इस वीडियो को 'comitivaferramula' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article