Guinness World Records: इस दुनिया में कब, कौन, क्या कमाल कर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो बच्चे भी ऐसा धमाल मचाते हैं, जिससे पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो जाती है। चार साल के एक बच्चे ने कुछ ऐसा ही कमाल किया है, जिससे उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं इस बच्चे का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस बच्चे ने ऐसा क्या कमाल कर दिया भाई? तो हम आपको बता दें कि महज चार साल की उम्र में इस बच्चे ने एक खिताब लिख दी है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?
बच्चे का जलवा
इस बच्चे का नाम सईद रशीद अलमेहरी हैं और इसकी उम्र चार साल 218 दिन है। हाल ही में उसकी एक किताब पब्लिश हुई है, जिसका नाम है, 'The Elephant Saeed and the Bear'। इस किताब में दो जानवरों की कहानी है। इस किताब की अब तक 1000 कॉपियां बिक चुकी है। इस उपलब्धि के कारण सईद का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। आलम ये है कि पूरी दुनिया में सईद की चर्चा हो रही है और लोग उसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। हालांकि, अपने परिवार का वह पहला सदस्य नहीं है, जिसने इस तरह की उपलब्धि हासिल की है। सईद अपनी बहन से प्रभावित है, जिसने काफी कम उम्र बाइलिंग्वल किताब लिखी थी।
Happy International Children's Book Day!This week, Saeed from the UAE became the world's youngest male author. t.co/nliHHZgRaP
— ANI (@ANI) Apr 2, 2023
अपनी बहन से काफी प्रभावित है सईद
रिपोर्ट के अनुसार, सईद की बहन अलदहाबी दुनिया की सबसे कम उम्र की बाइलिंग्वल किताब लिखने वाला लड़की है। जिस वक्त उसने ये किताब लिखी थी उस वक्त उसकी उम्र 8 साल 239 थी। अलदहाबी ने खुद अपना रिकॉर्ड तोड़ा था। सईद का कहना है कि वह अपनी बहन से काफी प्रभावित है और उसके साथ हर काम करना उसे काफी अच्छा लगता है। सईद की किताबी की लोग काफी तारीफ भी कर रहे हैं और उसकी सोच की भी तारीफ हो रही है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
