'हमारा दुनिया में कोई नहीं है प्लीज लाइक करो दो', वायरल हुआ सबसे फनी वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 24, 2025, 12:45 PM IST

Funny Video Today: वीडियो करीब चार अलग-अलग फ्रेम में हैं, जिनमें लाइक पाने के लिए इंस्टाग्राम यूजर बेहद फनी बातें करते हैं। मगर इसमें एक महिला ऐसी बात कहती है जिसे सुनकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

Funny Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में अजीबोगरीब वीडियो की भरमार है। यहां कभी-कभी तो ऐसे वीडियो नजर आते हैं जिन्हें देखकर तुरंत हंसी छूट जाती है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो करीब चार अलग-अलग फ्रेम में हैं, जिनमें लाइक पाने के लिए इंस्टाग्राम यूजर बेहद फनी बातें करते हैं। वीडियो की शुरुआत में एक महिला नजर आती है। इसमें महिला विनती करती है कि गरीब के वीडियो को भी लोग देखें और लाइक करें। इसके ठीक बाद एक अन्य महिला वीडियो देखने से पहले उसकी बात सुनने की अपील करती है।

Viral Video

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ ये वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। (Photo/Instagram)

देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

फ्रेम में अगले हिस्से में एक छोटा बच्चा अपने दोस्तों के साथ नजर आता है। बच्चा रोते हुए अपील करता है कि दुनिया में उसका कोई नहीं है। बच्चा हाथ जोड़ते हुए पूरा वीडियो देखने की अपील करता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसमें बच्चे की कलाकारी देखकर नेटिजन्स अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। वीडियो में नजर आ रही बच्चे की मां भी लाइक पाने के लिए गजब की एक्टिंग करती हुई नजर आती है।

End of Feed