वायरल न्यूज़

फुल स्पीड से आ रही ट्रेन के सामने बनाना चाह थी रील, लेकिन तभी हुई ऐसी घटना, देख रौंगटे खडे़ हो जाएंगे

लोगों की लाइक्स और व्यूज की भूख ने ऐसे लोगों को खतरनाक स्टंट करने पर मजबूर कर दिया है। एक लड़की ट्रेन की पटरियों के किनारे खड़ी होकर रील बनाती है, तभी वहां अचानक से तेज रफ्तार में ट्रेन आ जाती है और फिर...

Image

तेज रफ्तार ट्रेन से बाल-बाल बची लड़की (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लाइक्स और व्यूज की भूख
  • तेज रफ्तार ट्रेन से बाल-बाल बची लड़की
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Making Reel In Front Of Moving Train: आजकल लोग अपने वीडियो को वायरल करने के चक्कर में काफी खतरनाक स्टंट करने में जुट जाते हैं। सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज की भूख ने कई लोगों को ऐसे खतरनाक खेल दिखाने पर मजबूर कर दिया है, जो उनकी जान को जोखिम में डालते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की ट्रेन की पटरियों पर खड़ी होकर रील बना रही है, जबकि एक ट्रेन तेज रफ्तार से उसकी ओर बढ़ रही है।

इस वीडियो में लड़की का साहस भरा स्टंट वास्तव में हैरान करने वाला है। जैसे ही ट्रेन उसकी ओर आती है, उसके बाल उड़ने लगते हैं और वह किसी तरह गिरने से बाल-बाल बच जाती है। यह स्पष्ट है कि वह कितनी खतरनाक स्थिति में थी और जरा सी चूक से उसकी जान जा सकती थी। यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या लाइक्स और व्यूज की खातिर ऐसी जानलेवा हरकतें करना सही है।

तेज रफ्तार ट्रेन से बाल-बाल बची लड़की

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर लड़की और कैमरामैन दोनों की आलोचना की है। 'laxmisaha1389' नामक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा साझा किए गए इस क्लिप को हजारों लोगों ने देखा है। यह वीडियो हमारी स्पष्टता को चुनौती देता है कि क्या हम सस्ती प्रसिद्धि के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल सकते हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article