वायरल न्यूज़

Viral Video: कुत्ते की सवारी करती दिखी इस लड़की की क्यों हो रही तारीफ, यूजर्स बोले- दिलों की महारानी

Viral Video: वीडियो में देखकर आपको लगेगा कि कोई राजकुमारी अपनी कुत्तों की सेना लेकर सड़कों पर निकली है। वहीं कुत्ते उसके सैनिक के रूप में उसके पीछे-पीछे चलते दिखाई दे जाएंगे। आप देख पाएंगे कि लड़की किसी न किसी कुत्ते की पीठ पर शान से सवारी कर रही होती है।

Image

कुत्ते की सवारी (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, यह लड़की आवारा कुत्तों की पीठ पर सवारी करती नजर आती है। इसके साथ ही लड़की दिनभर इन्हीं कुत्तों की साथ घूमती दिखाई देती है। वीडियो में जो सबसे हैरान करने वाली चीज आपको दिखेगी, वह यह है कि ये कुत्ते लड़की के पीछे-पीछे घूमते रहते हैं। आपको कई बार लगेगा कि कहीं कुत्ते लड़की को कोई नुकसान न पहुंचा दें। हालांकि, ऐसा लगता है कि कुत्ते इस लड़की को अपनी महारानी मानते हैं।

दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखकर आपको लगेगा कि कोई राजकुमारी अपनी कुत्तों की सेना लेकर सड़कों पर निकली है। वहीं कुत्ते उसके सैनिक के रूप में उसके पीछे-पीछे चलते दिखाई दे जाएंगे। आप देख पाएंगे कि लड़की किसी न किसी कुत्ते की पीठ पर शान से सवारी कर रही होती है। इस दौरान कुत्ते उसकी बात पूरी तरह से मानते नजर आते हैं। आप देख पाएंगे कि बाकी कुत्ते मानों उसकी सिक्योरिटी के लिए पीछे-पीछे लगे हुए हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आपको एक 5-6 साल की बच्‍ची नजर आएगी। यही बच्ची आवारा कुत्‍तों की पीठ की सवारी बड़े शान से करती दिखती है। वहीं, कुत्‍ते भी बच्‍ची को अपनी पीठ पर बिठाकर ऐसे चलते हैं, जैसे वह रोज उनकी सवारी करती है। आप बच्ची को सड़क के बीच बनी पटरी पर 6-7 आवारा कुत्‍तों के साथ देख सकते हैं। एक कुत्‍ता जैसे ही लड़की के पास आकर खड़ा होता है, वैसे ही लड़की कुत्‍ते के ऊपर बैठ जाती है। ऐसा लगता है कि वह किसी घोड़े की सवारी कर रही है। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि लड़की कोई 'महारानी' है, जो शाही सवारी पर निकली हुई है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article