Jugaad Video: बच्चे ने जुगाड़ से बना दिया वाशिंग मशीन, दिमाग देख हिल गए लोग, कहा - ये भविष्य का साइंटिस्ट है

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 12, 2023, 04:32 PM IST

इंस्टाग्राम पर देसी जुगाड़ का एक बड़ा ही बेहतरीन वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, जुगाड़ लगाकर एक स्कूली बच्चे ने वाशिंग मशीन बनाई है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे ने जुगाड़ से बनाई वाशिंग मशीन
  • कपड़े धोकर दिया ट्रायल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर देसी जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी इसकी तारीफ करेंगे। दरअसल, एक स्कूली बच्चे ने जुगाड़ लगाकर ऐसी चीज बना दी है, जिसे लेने के लिए आपको 15 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे। घर में हर रोज इस्तेमाल होने वाली चीज को एक छोटे से बच्चे ने बनाई है। ऐसे में लोग भी उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक स्कूली बच्चे ने अपनी कड़ी मेहनत व सच्ची लगन से एक वाशिंग मशीन तैयार की है, जिसे बनाने में भी उसके ज्यादा पैसे नहीं लगे है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा किस तरह से वाशिंग मशीन का ट्रायल भी दे रहा है। इसे बनाने के लिए उसने एक पानी वाला ड्रम, मोटर और साइकिल का इस्तेमाल किया है, जिसके दिमाग की हर कोई तारीफ कर रहा है।

End of Feed