'शेर को पलभर में बना दिया चूहा'...'जंगल के राजा' का रास्ता रोकते दिखे वनकर्मी, देखें वायरल वीडियो

Viral Video: गुजरात के गिर जंगल का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वन विभाग के कर्मचारी बाइकों पर सवार होकर एक बब्बर शेर का रास्ता रोकते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह नर शेर दूसरे शेर के इलाके में घुसने की कोशिश कर रहा था, जहां मौजूद नन्हे शावकों की जान को खतरा हो सकता था।

Viral Video: गुजरात का गिर नेशनल पार्क अपने बब्बर शेरों की दहाड़ और उनकी शाही चाल के लिए दुनियाभर में मशहूर है। आमतौर पर 'जंगल के राजा' के सामने आने की हिम्मत कोई नहीं करता, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर गिर का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में वन विभाग के कुछ कर्मचारी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर एक विशालकाय नर शेर का रास्ता रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं।

viral video

कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा (तस्वीर साभार- @gaurravbhrdwj)

26 सेकंड के इस वीडियो में धूल भरी कच्ची सड़क पर एक अजीबोगरीब और रोमांचक नजारा कैद हुआ है। वीडियो की शुरुआत में एक बब्बर शेर तेज कदमों से सड़क पार करता दिखता है, जिसके ठीक बगल में एक बाइक सवार बेहद करीब से गुजरता है। आगे बढ़ने पर नजर आता है कि करीब चार से पांच बाइकों पर सवार वनकर्मी बार-बार शेर के आगे जाकर अपनी मोटरसाइकिलें आड़ी कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कर्मचारी बिना किसी पिंजरे या सुरक्षा घेरे के, केवल अपनी बाइकों के सहारे शेर की राह में 'बैरियर' बनकर खड़े हैं। एक पल ऐसा भी आता है जब शेर झाड़ियों से निकलकर अचानक सड़क पर एक बाइक सवार के बेहद करीब पहुंच जाता है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि शेर न तो आक्रामक होता है और न ही घबराता है, बल्कि वह शांत भाव से बाइक के बगल से निकल जाता है। जानकारी के मुताबिक, यह नर शेर अपने इलाके से निकलकर दूसरे नर शेर की टेरिटरी में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। दूसरे इलाके में पहले से ही नन्हे शावक मौजूद थे। वन्यजीव व्यवहार के अनुसार, जब कोई बाहरी नर शेर किसी दूसरे इलाके में घुसता है, तो वह वर्चस्व की लड़ाई में वहां मौजूद शावकों पर हमला कर सकता है या उनकी जान ले सकता है। इसी अनहोनी को टालने और नन्हे शावकों की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों ने यह जोखिम भरा कदम उठाया। देखें वीडियो...

End of Feed