Desi Girl Dance Video: डांस भी एक प्रकार प्रतिभा ही है, जिसे इन दिनों हर कोई सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे आपको कई सारे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें लोग अपने डांस को लोगों तक पहुंचाते हैं, जिस पर काफी लाइक और कमेंट्स भी आते हैं। ऐसा ही कुछ आप इस वीडियो में भी देख सकते हैं, जो काफी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की डांस करती नजर आ रही है। इसमें वह 'प्रेम रतन धन पायो..' गाने पर काफी मस्त डांस करती दिख रही है। इस दौरान उसने काले रंग साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही है। हालांकि, लड़की जितनी सुंदर है उससे भी ज्यादा सुंदर उसका डांस है। लोगों का कहना है कि इसने तो फिल्म की हीरोइन को भी पीछे छोड़ दिया।
काली साड़ी में लड़की ने किया कातिलाना डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही सुंदर डांस किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि एकदम हीरोइनों वाला डांस किया है। बता दें, इस वीडियो को 'tannuverma.3d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तनु वर्मा नाम की एक इनफ्लुएंसर का है। इस वीडियो पर अब तक 72 हजार से अधिक लाइक किए गए जा चुके हैं।
