Viral Video: ताजमहल देखकर कुछ देर के लिए ठहर गई विदेशी महिला, कैमरे में कैद हुआ खूबसूरत पल

ताजमहल को पहली बार देखकर विदेशी महिला पर्यटक का हैरान और खुश करने वाला रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भारत में घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए ताजमहल हमेशा से खास आकर्षण का केंद्र रहा है। आगरा में मौजूद इस ऐतिहासिक इमारत को पहली बार सामने से देखने का अनुभव कई लोगों के लिए बेहद खास होता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक विदेशी महिला पर्यटक का ऐसा ही रिएक्शन देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

foreign woman reaction after visit taj mahal viral video

ताजमहल देखकर विदेशी महिला रह गई दंग (Instagram/@mary.v.erko)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ताजमहल की खूबसूरती देख हैरान हुई विदेशी महिला

वायरल वीडियो (Viral Video) में विदेशी महिला ताजमहल के मेन गेट की तरफ से आती दिख रही है। जैसे ही वह अंदर पहुंचती है और सामने सफेद संगमरमर से बना विशाल ताजमहल दिखाई देता है, महिला कुछ पल के लिए वहीं रुक जाती है। उसकी नजरें सामने मौजूद इमारत पर टिक जाती हैं। ताजमहल को देखकर महिला के चेहरे पर हैरानी और खुशी साफ दिखाई देती है। उसके एक्सप्रेशन देखकर ऐसा लगता है कि सामने का नजारा उसकी उम्मीद से भी ज्यादा खूबसूरत है। यही छोटा सा पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed