Foreign Woman Dance Video: इंटरनेट पर डांस के कई सारे वीडियो आप लोग देखते होंगे। इनमें कुछ इतने खास होते हैं कि हमेशा के लिए याद रह जाते हैं। बॉलीवुड गानों पर लोगों के डांस बेहद ही लाजवाब होते हैं। वैसे आजकल तो विदेशी महिलाएं भी डांस करती नजर आ रही हैं। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक विदेशी महिला अपने दोस्त के साथ डांस करती नजर आ रही है। महिला ने अपने यह वीडियो मुंबई एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर बनाया है, जो बड़ा ही कमाल का है। इस दौरान विदेशी महिला ने 'सजना वे सजना' गाने पर एकदम मस्त डांस किया है। उसके मूव्स देख यूजर्स का कहना है कि लगता है कोई कोरियोग्राफर है।
रेलवे स्टेशन पर विदेशी महिला का डांस
इंस्टाग्राम पर डांस के इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही सुंदर डांस किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बहुत सुंदर मूव्स है। बता दें, इस वीडियो को 'isabell.afro' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 87 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और लाखों बार इसे देखा भी चुका है।
