Video: विदेशी दूल्हे ने छू लिए दुल्हन के पैर, शादी में दिखा बराबरी का असली मतलब

एक भारतीय शादी में ऐसा खूबसूरत पल देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, शादी की रस्मों के दौरान दुल्हन ने अपने विदेशी दूल्हे के पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो बदले में दूल्हे ने भी उसके पैर छू लिए।

शादी से जुड़े वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। स्क्रॉल करते हुए आपकी फीड में भी ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते होंगे। हाल में शादी से जुड़ा एक और खूबसूरत पल का वीडियो सामने आया है। जो लोगों को शादी के बाद पति-पत्नी के बराबरी के दर्जे का असली मतलब समझा रहा है।

दुल्हन का पैर छूता दूल्हा

दुल्हन का पैर छूता दूल्हा (Instagram/@pulseindia.in)

शादी में दुल्हन ने छुए दूल्हे के पैर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी दूल्हे से भारतीय दुल्हन की शादी हो रही है। शादी की रस्मों के दौरान दुल्हन ने अपने विदेशी दूल्हे के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। भारत में यह परंपरा सदियों से निभाई जाती रही है, जहां पत्नी पति के प्रति सम्मान जताने के लिए ऐसा करती है, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे माहौल को बदल दिया।

End of Feed