Bike Stunt Video: सोशल मीडिया पर अक्सर स्टंट के दौरान होने वाले हादसों के वीडियो वायरल होते रहते हैं, फिर भी लोग इससे कोई सबक नहीं लेते। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों देखने को मिल रहा है। जहां एक बाइक सवार स्टंट के दौरान घायल हो जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट करते हुए फुल स्वैग में स्टाइल मारकर लहरिया कट दिखा रहा था, लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा हुआ कि उसका दांव उल्टा पड़ गया और वह चारों खाने चित्त हो गया।
लहरिया कट मारते वक्त हुआ हादसा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का काफी कॉन्फिडेंटली बाइक को तेज रफ्तार में चला रहा है। वो बार-बार लगातार लहरिया कट मार रहा है। कभी वह अपनी बाइक को बाईं तरफ झुकाकर चला रहा है तो कभी दाईं तरफ। सड़क पर वह लगातार ऐसे ही मूवमेंट कर रहा था। अचानक एक लहरिया कट के दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया। जिसके बाद उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सरसराते हुए नीचे सड़क पर धड़ाम से गिर पड़ता है। उस लड़के के गिरते ही पीछे से आ रहे उसके दोस्त की बाइक भी उससे टकरा जाती है और वह भी हादसे का शिकार हो जाता है। लड़के के साथ-साथ उसका दोस्त भी कुछ इसी तरह का स्टंट दिखा रहा था।
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स की आई बाढ़
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हुए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "स्टंट नहीं, सेफ्टी जरूरी है।" दूसरे ने लिखा, "पुलिस वालों को इनकी अच्छी तरह से सिकाई करनी चाहिए।" तीसरे ने लिखा, "रील के चक्कर में लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
