Viral Video: फूड ब्लॉगर ने कॉफी के साथ की ऐसी हरकत, देखकर दंग रह गए लोग, कहा - ऐसा जुल्म ना ढाओ

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 12, 2024, 04:03 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक फूड ब्लॉगर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स उस पर काफी भड़क रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसी हरकत कॉफी के साथ बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • कॉफी में मिलाया धनिया का पत्ती
  • अजीबोगरीब हरकत पर भड़के यूजर्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Coriander Leaves In Coffee Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर फूड ब्लॉगर के कई सारे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें वे कहीं न कहीं खाने के वीडियो डालते रहते हैं। ऐसे में कई बार वे खाने के साथ कुछ न कुछ ऐसा एक्सपेरिमेंट कर देते हैं, जो देखकर काफी हैरानी होती है कि आखिर ऐसा कैसे कोई कर सकता है। हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा, जिसे देख आपका माथा घुम जाएगा।

Coriander Leaves In Coffee

फूड ब्लॉगर ने कॉफी में मिलाया धनिया पत्ती (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स दिखाई देगा, जिसके हाथ में कॉफी होती है। इस दौरान वह कॉफी में धनिया पत्ती मिला देता है और मिक्स करने के बाद कॉफी पीता है। इसके बाद वह कॉफी के स्वाद की तारीफ भी करता है। ऐसे में यूजर्स कॉफी भड़क रहे हैं। उनका कहना है कि ये कॉफी के साथ सरासर अन्याय है, जो ऐसा कुछ भी खाने के छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।

End of Feed