वायरल न्यूज़

Viral Video: चीची के हमशक्ल को देख चक्कर खा गए लोग, जूनियर गोविंदा के अंदाज ने लूटा सबका दिल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 12, 2024, 03:40 PM IST

इंस्टाग्राम पर गोविंदा के हमशक्ल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप एकदम से चौंक जाएंगे। इस वीडियो में नजर आ रहा शख्स बिल्कुल गोविंदा जैसी एक्टिंग कर रहा है और नाच भी रहा है।

Image

गोविंदा के हमशक्ल का डांस वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • गोविंदा की नाचता दिखा शख्स
  • एक्टिंग भी काफी जबरदस्त
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Govinda Looklike Viral Video: फिल्में देखना काफी लोगों को पसंद होता है। ऐसे में वे अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ मूवी देखने जाते हैं। जहां कई बार स्टंट सीन के दौरान बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जाता है। काफी बार बॉडी डबल करने वाले लोग हमशक्ल भी निकल जाते हैं, जिन्हें देखकर यकीन ही नहीं होता है कि ये असली है या नकली। दुनिया में आपको काफी लोग ऐसे मिल जाएंगे जो किसी न किसी के हमशक्ल होते हैं। वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखकर आप कन्फ्यूज्ड हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में नजर आ रहा शख्स गोविंदा का एकदम टू कॉपी लग रहा है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो में दिख रहा शख्स एकदम गोविंदा की तरह ही दिख रहा है। उसकी एक्टिंग और नाचने का तरीका सबकुछ चीची में मैच खा रही है। इस शख्स का नाम दीपक उत्वल है, जिसे जूनियर गोविंदा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में यूजर्स को उसका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

गोविंदा के हमशक्ल का डांस वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये तो एकदम से गोविंदा लग रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सामने आ जाए तो यकीन करना भी मुश्किल हो जाए। बता दें, इस वीडियो को 'deepak_utwal' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 3 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article