Mexico Hot Air Balloon Incidence Video: मैक्सिको के एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां हॉट एयर बैलून में आग (Fire in Hot Air Balloon) लगने से दो लोगों की मौत हो गई है इस दर्दनाक हादसे में एक बच्ची घायल भी हो गई है। इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मैक्सिको में दर्दनाक हादसा, हॉट एयर बैलून में लगी आग
मैक्सिको सिटी के पास टियोतिहुआकैन पुरातत्व स्थल (Teotihuacan) के ऊपर उड़ रहे हॉट एयर बैलून में हादसा हुआ है मेक्सिको राज्य की सरकार ने कहा कि यात्री गुब्बारे से कूद गए, इस हादसे में एक बच्चा भी झुलस गया है।
बताते हैं कि हॉट एयर बैलून में अचानक बीच हवा में ही आग लग गई, जिसकी वजह से घबराहट में यात्री बीच हवा में से ही जमीन पर कूद पड़े,
हादसे का वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब हॉट एयर बैलून हवा में था, तो लोगों के खड़े होने के लिए बनाए गए बास्केट में आग लग गई जिससे उसपर सवार लोगों में हड़कंप मच गया।
वहीं वीडियो में दिख रहा है कि कैसे आग लगने की घटना के बाद हॉट एयर बैलून और उपर की ओर बढ़ता दिख रहा है
Mexico 🇲🇽! Breaking news!🚨🚨Saturday, April 01, 2023, in the morning hours.a hot air balloon catches fire and… t.co/dIiNS4t4N8
— ANI (@ANI) Apr 1, 2023
मैक्सिको के इस लोकप्रिय पर्यटक स्थल से हर रोज यहां बहुत से हॉट एयर बैलून आसमान में ऊंची उड़ान भरते हैं इस घटना में मरने वालों में एक 39 साल की महिला और एक 50 साल का पुरुष शामिल बताया जा रहा है।
वीडियो साभार- Lenar
@Lerpc75_Twitter
