वायरल न्यूज़

Video: लड़की ने बिकिनी पहनकर मेट्रो में की यात्रा! भड़के लोग बोले- 'सस्ती उर्फी जावेद'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 2, 2023, 09:02 PM IST

Delhi Metro Bikini Girl Video: एक लड़की मेट्रो में बिकिनी पहनकर यात्रा करती नजर आ रही है। वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोग भड़क गए हैं और लड़की को 'सस्ती उर्फी जावेद' कह दिया है। जबकि कई लोगों ने लड़की के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है।

Image

लड़की ने बिकिनी में की यात्रा (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो से सामने आया शॉकिंग वीडियो
  • बिकिनी पहनकर यात्रा करते दिखी लड़की
  • वीडियो सामने आने के बाद भड़के लोग

Delhi Metro Bikini Girl Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मेट्रो में बिकिनी पहनकर यात्रा कर रही है। वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद लोग भड़क गए हैं। कई लोगों ने लड़की को 'सस्ती उर्फी जावेद' कह दिया। वहीं कई लोगों ने प्रशासन से लड़की के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर दी है। लड़की का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की बिकनी पहनकर मेट्रो में सफर कर रही है।

हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं। आप देख सकते हैं कि लड़की ने शरीर ढकने के लिए कुछ ही कपड़े पहने हुए हैं। वह बड़े आराम से मेट्रो में यात्रा कर रही है। वह वीडियो में खुद को बैग से छिपाते दिख रही है। आप देख सकते हैं कि वह थोड़ी देर बाद अपनी सीट से उठती है और वहां से चली जाती है। सिर्फ एक यही वीडियो नहीं, बल्कि लड़की के कई और वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। यह सारे वीडियो और तस्वीरें मेट्रो की ही हैं। देखें वीडियो-

ज्यादातर वीडियो में तो लड़की अकेले ही नजर आ रही है, लेकिन एक फोटो में वह किसी अन्य यात्री के साथ भी दिख रही है। ट्विटर पर लड़की के इस वीडियो को @barkhatrehan16 नाम के यूजर ने शेयर किया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का है और लड़की ने कहां से कहां की यात्री की है।

नोट- टाइम्स नाऊ नवभारत इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहींं करता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article