वायरल न्यूज़

Viral Video: कुत्ते ने दिया मानवता का ऐसा उदाहरण, देख आप भी रह जाएंगे दंग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 2, 2023, 10:41 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता महिला के साथ मानवता दिखाता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

Image

कुत्ते ने दिखाई दया की भावना (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते ने दिखाई मानवता
  • महिला को अपने खाने में से दिया हिस्सा
  • वायरल हो रहा ये खूबसूरत वीडियो

Dog Gave Example of Humanity Viral Video: इंस्टाग्राम पर काफी वीडियो (Viral Video) वायरल होते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी वीडियो होते हैं, जिन्हें देखने के बाद आपकी आंखें भर आती है। मानवता भरे इस वीडियो (Trending Video) को देखने के बाद आपकी भी आंखें भर आएंगी। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यह वीडियो मानवता और प्रेम से भरा हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक कुत्ते के खाने में से एक महिला एक छोटा सा टुकड़ा उठाती है, जिसे देखने के बाद कुत्ता कुछ भी रिय़क्ट नहीं करता। और फिर खुद ही अपने खाने में से एक और टुकड़ा उठाता है और महिला के खाने में रख देता है। मानवता की बेहतरीन मिसाल वाले वीडियो को देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे।

मानवता का बेहतरीन वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इंसानों से बेहतर तो जानवर होते हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है कि ऐसे कुत्ते कहां मिलते हैं। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'wlcm_pets_world' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article