Fish Shape Girl Hairstyle: दुनिया में कलाकारी दिखाने वालों की कमी नहीं है। काफी ऐसे लोग हैं, जिनके काम को देखकर या तो खूब हंसी आती है या फिर गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है। क्योंकि उनके जैसा काम शायद ही दूसरा कर पाए। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें एक लड़की पार्लर में अपने बाल बनवाने जाती है, जहां नाई उसके साथ ऐसी कलाकारी करता है, जिसे देख हर कोई हैरान रह जाएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की अपनी हेयरस्टाइल बनवाने जाती है, जहां उसका पार्लर वाला उसके सिर पर कलाकारी दिखाता है और मछली आकार का शेप दे देता है यानी लड़की के सिर पर बाल से तैयार किया हुआ मछली बना देता है। अब ऐसे में ये नजारा जो भी देखेगा, वो चौंकेगा ही। ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि उनके द्वारा इसे जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है।
नाई ने बनाया मछली वाला हेयरस्टाइल
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसके कलाकारी पर 21 तोपों की सलामी देनी चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि क्या गजब की हेयरस्टाइल है! बता दें, इस वीडियो को 'sigma_sad9' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं।
