वायरल न्यूज़

दूल्हे का दोस्त ही निकला तगड़ा चोर, हार से चुपचाप खींच लिया 500 का नोट, देखिए मजेदार Video

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 30, 2023, 02:55 PM IST

Chor Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि दूल्हे का चोर दोस्त उसके करीब बैठा है और उसने बड़ी चालाकी से नोटों के हार से 500 रुपये का नोट खींच लिया।

Image

दूल्हे के हार से दोस्त ने ही चुरा लिया 500 का नोट। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे का दोस्त ही निकला तगड़ा चोर
  • नोटों के हार से खींच लिया नोट
  • कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला नजारा

Shadi Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कब क्या नजर आ जाए कुछ पता नहीं चलता है। यहां कभी-कभी तो ऐसा कुछ नजर आता हैं कि आंखें फटी रह जाती हैं तो कभी हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर चौंक जाएंगे। मगर बाद में हंसी रोकना भी मुश्किल होगा। वीडियो विवाह से जुड़ा है जिसमें दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के द्वार पहुंचा है। इसमें दूल्हा आराम से वेडिंग चेयर पर बैठा है। उसके आसपास दोस्त भी बैठे नजर आते हैं। मगर इन्हीं में एक दोस्त ने ऐसा कुछ किया जो शायद ही पहले कभी देखा होगा।

दूल्हे का दोस्त निकला चोर

देखकर हैरान हो जाएंगे कि दूल्हे के पास बैठा उसका दोस्त ही तगड़ा चोर निकला। उसने दूल्हे के गले में पड़ी नोटों की माला से ही 500 रुपये का नोट खींच लिया। इसके बाद दोस्त ने नोट बड़े आराम से जेब में रख लिया। मजेदार है कि चोर दोस्त चोरी को अंजाम देने के बाद ऐसा रिएक्शन देता है कि मानो उसने कुछ नहीं किया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि दूल्हे को उसपर थोड़ा शक होता और वो उसकी तरफ देखता है। मगर पास बैठा चोर दोबारा मुस्कुराने लगता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो चोरी करते हुए दोस्त का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। हालांकि स्पष्ट कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा मालूम होता है। इसे इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article