Duck Modeling Like Matakakali Viral Video: काफी बार एनिमल्स के कुछ ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जिसे देखने पर ऐसा लगता है कि जैसे दिन बन गया हो। इस वीडियो में आपको एक बत्तख नजर आएगी, जो मॉडल की तरह मटक-मटक कर चलती दिख रही है। ऐसे में लोगों को भी उसका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग उसके वीडियो (Viral Video) को लाइक और शेयर कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में बत्तख एकदम बलखाती महिला की तरह चलती नजर आ रही है, जो कमाल का है। इस वीडियो में उसका ये हॉट अवतार देखने लायक है। ऐसे में लोग भी उसके मटककली वाली इस अवतार के दीवाने हो रहे हैं और काफी मौज भी ले रहा हैं। उनका कहना है कि कोई भी मॉडल इसके जैसी मॉडलिंग नहीं कर सकती।
मटककली की तरह चलती दिखी बत्तख
ट्विटर पर वायरल हो रहे डांस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसने तो हीरोइनों को भी फेल कर दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसकी लचकती कमर तो कमाल की है। इस वीडियो पर अब तक 72 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@buitengebieden' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
