वायरल न्यूज़

Viral Video: तपस्या छोड़ महायुद्ध करने लगे दो साधु, दोनों ने एक-दूसरे को ऐसे कूटा, देखकर आप भी उछल जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो साधु आपस में जमकर लड़ रहे हैं। जिसने भी यह वीडियो देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

साधुओं के बीच हाहाकारी लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • साधुओं के बीच लड़ाई
  • दोनों ने एक-दूसरे को जमकर कूटा
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो कई बार आपको ऐसे-ऐसे वीडियो (Today Viral Video) देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई झटका खा जाता है। कुछ वीडियो (Today Trending Video) पर तो लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Fight Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप उछल जाएंगे। क्योंकि इस वीडियो में दो साधुओं के बीच महायुद्ध हो रहा है। जिस तरह दोनों आपस में लड़ रहे हैं, उसने सबको हैरान कर दिया।

आमतौर पर आपने साधुओं को पूजा करते हुए, तपस्या करते हुए, भक्ति करते हुए देखा होगा या फिर उसके बारे में सुना होगा। लेकिन, इस साधुओं का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सबको चौंका दिया। क्योंकि, इस वीडियो में साधु तपस्या छोड़कर महायुद्ध कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं किसी बात पर साधुओं के बीच लड़ाई शुरू हो गई। वहां, मौजूद दूसरे साधु बीच में बचाने के लिए भी आते हैं, लेकिन दोनों साधु मामने के लिए तैयार नहीं है। दोनों के बीच लड़ाई बढ़ती ही चली जाती है। जिस अंदाज में दोनों लड़ रहे थे, उसे देखकर आप भी जरूर झटका खा जाएंगे। देखें वीडियो...

साधुओं के बीच लड़ाई

साधुओं की लड़ाई देखकर आप भी जरूर शॉक्ड रह गए होंगे। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'dheeraj_gautam_904462' नाम के पेज शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये साधु औरतों की तरह क्यों लड़ रहे हैं। एक ने मजे लेते हुए लिखा- दोनों साधु घोर तपस्या में लीन हैं। एक यूजर ने लिखा- लग रहा है गंगा के लिए दोनों लड़ रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपीक क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article