Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। वहीं, कुछ वीडियो (Funny Video) को देखने के बाद तो लोग खुशी से झूम उठते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Today Trending Video) दिल जीतने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Today Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे और हो सकता है बार-बार इस वीडियो को देखना पसंद करेंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर चटकारे लेते हुए इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आपने कई बार दो सांडों को आपस में लड़ते हुए देखा होगा। सोशल मीडिया पर भी सांडों की लड़ाई के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती तक बंद हो जाती है। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं बीच बाजार दो सांडों की लड़ाई चल रही है। दोनों एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं। इस लड़ाई को देखकर सब दंग हैं। बीच बचाव करने के लिए अचानक एक ऑटोवाला ऑटो लेकर वहां पहुंच जाता है। टशन दिखाते हुए ऑटोवाला लड़ाई को रुकवाना चाहता है। लेकिन, सांडों ने उसकी ऐसी हालत कर दी, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। देखें वीडियो...
हाहाकारी नजारा
वीडियो देखकर आप भी चकमा खा गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ऑटोवाले के साथ तो खेल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'official_thar009' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- शक्तिमान तो लुढ़क गया। एक ने लिखा- जब दो बड़े बातचीत कर रहे हों, तो बीच में नहीं बोलते। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर बताएं।
