वायरल न्यूज़

VIDEO: इस कहते हैं नहले पर दहला...मजे लेकर सिगरेट फूंक रही थी महिला, धुआं पीकर नशे में चूर हो रहा था बकरा

Funny Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप झटका खा जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक महिला सिगरेट फूंक रही थी। वहीं, एक बकरा धुएं का आनंद ले रहा था। जिसने भी ये नजारा देखा, वो देखता ही रह गया।

Image

बकरे का धांसू अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बकरे का अनोका स्वैग
  • सिगरेट का धुआं पीकर हो रहा था मस्त
  • वीडियो देखकर लोग रह गए दंग

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कह नहीं सकते। कई बार तो ऐसे-ऐसे वीडियो (Today Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ नजारे यकीन करने वाले नहीं होते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इन वीडियो (Shocking Video) को पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। इतना ही नहीं वीडियो देखने के बाद एक बात जरूर कहेंगे- आखिर, क्या-क्या देखने को मिलेगा।

फेमस होने के लिए लोग आज कल ऐसी-ऐसी हरकत करते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग घूम जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही हाहाकारी नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला बकरे के साथ खड़ी है। बुजुर्ग महिला मजे लेते हुए सिगरेट फूंक रही है। महिला को सिगरेट पीता देख बकरा भी सिगरेट फूंकने के लिए बेताब हो जाता है। महिला बकरे को सिगरेट तो नहीं देती है, लेकिन, धुआं पीकर वो भी नशे में चूर हो रहा था। धुआं पीकर बकरा जिस तरह की हरकत कर रहा था उसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...

हाहाकारी नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये बकरा तो पक्का वाला नशेड़ी है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'sanskari_143' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जीने का असली मजा तो यही है। एक ने लिखा- इसे कहते हैं जिंदगी खराब करना। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article