वायरल न्यूज़

Viral Video: बीच सड़क कुत्ते और बंदर के बीच मजेदार लड़ाई, नजारा देखकर दिनभर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक कुत्ते और बंदर के बीच अनोखे अंदाज में लड़ाई हो रही है।

Image

कुत्ते और बंदर के बीच मजेदार लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते और बंदर के बीच मजेदार लड़ाई
  • नजारा देखकर नहीं रुकेगी हंसी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आपको हर दिन एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) चौंकाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Animal Video) तो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में कुत्ते और बंदर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंस को रोक पाएं। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

आज तक आपने कई जानवरों को आपस में लड़ते हुए देखा होगा। ज्यादातर लड़ाई तो खतरनाक ही होती है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाएंगे, जिसे देखकर सबकी हंसी छूट जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो में एक कुत्ता और बंदर के बीच अनोखे अंदाज में लड़ाई हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं बीच सड़क एक कुत्ता और बंदर एक-दूसरे को मारने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों जिस अंदाज में एक-दूसरे को मार रहे हैं उसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। इतना ही नहीं इस लड़ाई को देखने के लिए काफी संख्या में लोग भी खड़े हैं। तो आप भी पहले इस मजेदार वीडियो का आनंद उठाएं।

कुत्ते और बंदर के बीच मजेदार लड़ाई

लड़ाई देखकर जरूर आपकी हंसी छूट रही होगी। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'kalyugkaaditya' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि काफी मजेदार लड़ाई है। कुछ का कहना है कि वीडियो देखकर दिन बन गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article