वायरल न्यूज़

Mumbai Local: मुंबई लोकल में महिलाओं के बीच जमकर हुई हाथापाई, देखिए किस तरह बरसाए एक-दूसरे पर थप्पड़

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 27, 2023, 02:51 PM IST

ट्विटर पर वायरल हो रहा यह वीडियो मुंबई लोकल का है, जिसमें एक दो महिलाएं आपस में लड़ती-झगड़ती नजर आ रही हैं। इस दौरान महिलाओं के बीच थप्पड़बाजी भी देखने को मिली।

Image

Image Credit - Twitter

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई लोकल का एक और वीडियो वायरल
  • महिलाओं के बीच देखने को मिली थप्पड़बाजी
  • बाहर फेंकने की धमकी देती दिखी महिला

Mumbai Local Viral Video: अभी कुछ पहले ही मुंबई लोकल का एक वीडियो (Viral Video) सामने आया था, जिसमें दो महिलाएं आपस में मारपीट करती दिखाई दी थी। अब फिर से ये नजारा लोगों को देखने को मिल रहा है। लोकल में भरी खचाखच भीड़ के बीच दो महिलाएं आपस में लड़ाई करती नजर आ रही हैं। ये नजारा देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको दो महिलाएं आपस में लड़ती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, इन दोनों के बीच थप्पड़बाजी भी देखने को मिल रही है। और तो और, एक महिला दूसरे बाहर फेंकने की धमकी भी दे रही है। हालांकि, फिर दूसरी महिला अपनी सीट पर बैठ जाती है और फिर पहली महिला वहां से चली जाती है।

मुंबई लोकल में नजर आई महिलाओं के बीच थप्पड़बाजी

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि सब तो ठीक है लेकिन थप्पड़ वाला साउंड एकदम पुरानी फिल्मों की तरह लग रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये औरतें कुछ भी कर सकती हैं भाई, पंगा नहीं लेने का। इस वीडियो पर अब तक 2 लाख 78 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@mumbaimatterz' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article