वायरल न्यूज़

Chorni Ka Video: ग्राहक बनकर आई और उड़ा ली नोटों की गड्डी, नहीं देखी होगी ऐसी शातिर चोरनी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 18, 2025, 12:32 PM IST

Chorni Ka Video: हैरान करने वाले चोरनी के वीडियो में देखेंगे कि कैसे एक बच्ची के साथ वो ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुई। इसके बाद बड़ी चालाकी से नोटों की गड्डी पर हाथ साफ कर दिया।

Image

शातिर चोरनी बड़ी चालाकी से नोटों की गड्ढी लेकर फरार हो गई। (Photo/Instagram)

Chorni Ka Video: सोशल मीडिया में चोर और चोरी की घटनाओं से जुड़े ढेरों वीडियो भरे पड़े हैं। इनमें चोरी के ऐसे-ऐसे मामले सामने आते हैं जिन्हें देखकर दिमाग घूम जाता है। देखकर यकीन नहीं होता है कोई चोरी को इतनी सफाई से भी अंजाम दे सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा। वायरल वीडियो शातिर चोरनी से जुड़ा है जो दुकान में घुसी और बड़ी सफाई से नोटों की गड्डी उड़ाकर ले गई। हैरान की बात है मालिकन को काफी देर तक चोरी का आभास तक नहीं हुआ है। मगर जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो हैरान करने वाला नजारा दिखा।

शातिर चोरनी निकली महिला

वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखेंगे चोरनी ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल होती है। इसमें उसकी एक छोटी बच्ची भी नजर आती है। देखकर बिल्कुल भी नहीं लगता है कि महिला एक शातिर चोरनी है। वो सीधे कैश काउंटर के करीब पहुंची और दुकान मालिक से पीछे की तरफ साड़ी दिखाने के लिए कहा। दुकान मालिक कुछ समझ पाता उसने बड़ी चालाकी नोटों की गड्डी पर हाथ साफ कर दिया। फ्रेम में ये एक नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

मालूम हो चोरी की घटना से जुड़ा ये सीसीटीवी फुटेज अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर The Ghost Camera नाम के हैंडल से भी शेयर हुआ है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article