वायरल न्यूज़

Funny Video: रिपोर्टर के पास खड़े होकर होकर मस्ती कर रहा था लड़का, तभी हुआ कुछ ऐसा महिला ने धर दिया चमाट

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 18, 2023, 12:38 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तान की महिला रिपोर्टर फील्ड में रिपोर्टिंग कर रही थी, तभी कुछ लड़के आपस में मस्ती कर रहे थे, तभी महिला रिपोर्टर ने लड़के को एक चमाट रख दिया।

Image

Image Credit - Twitter

KEY HIGHLIGHTS
  • पब्लिक में रिपोर्टिंग कर रही थी महिला
  • तभी लड़के को लगा दिया एक चमाट
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Pakistan Reporter Funny Video: इंटरनेट पर एक ऐसा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से किस प्रकार से महिला रिपोर्टर लड़के को चाटा मारती है। इस वीडियो को पूरा देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पाकिस्तानी रिपोर्टर पब्लिक प्लेस में रिपोर्टिंग कर रही होती है, तभी वहां पब्लिक में मौजूद कुछ लड़के मस्ती कर रहे होते हैं। उसी समय एक लड़का उसके सामने आकर मस्ती करने लगता है, इस पर बिना कुछ सोचे समझे महिला रिपोर्टर उसे एक चमाट लगा देती है, जो काफी फनी सीन है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

महिला रिपोर्टर ने लड़के को लगा दिया चमाट

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई को किसलिए मारा ये तो समझा दो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यहां जितने लोग खड़े हैं, सभी अलग दुनिया में दिख रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 3 लाख 88 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@desimojito' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article