वायरल न्यूज़

Viral Video: लंबी छुट्टी से आने के बाद कैसा होता है दुख, लड़की ने अनोखे अंदाज में बयां किया दर्द

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक लड़की ने अनोखे अंदाज में अपना दुख बयां किया है। उसका अदांज-ए-बयां देख आप भी दंग रह जाएंगे।

Image

गाकर बयां किया कॉर्पोरेट वाला दर्द (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखे अंदाज में बयां किया दर्द
  • लंबी छुट्टी से आने के बाद का दिखा दर्द
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Corporate Employee Funny Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कॉर्पोरेट से संबंधित कई सारे मीम्स देखने को मिल जाते हैं। इनसे संबंधित कई सारे वीडियो भी वायरल होते रहते हैं, इसमें लोग मजाक वाले वीडियो बनाते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतने कमाल के हैं कि आप देखते रह जाएंगे। इस वीडियो में आपको एक लड़की दिखेगी जो मोंजोलिका वाली स्टाइल में अपना दर्द बयां कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला ने लंबी छुट्टी से वापस आने के बाद वाला दर्द बयां किया है। इस दौरान उसने मोंजोलिका वाले गाने की धुन अपनी 'मेरे धोलना 3.0' गाना गाया है, जिसे सुनकर आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। लड़की ने कॉर्पोरेट मजदूर का दर्द बयां करते हुए शानदार गाना बनाया है, जो बेहद ही कमाल का है। लोगों को भी उसका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

गाकर बयां किया कॉर्पोरेट वाला दर्द

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही शानदार गाना है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है मोंजोलिका कॉर्पोरेट में काम करती है और वह अपना दर्द बयां कर रही है। बता दें, इस वीडियो को 'anamikajhamusic' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 28 हजार से अधिक लोग लाइक भी कर चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article