वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: 6 साल के बच्चे के लिए पिता ने तैयार किया ऐसा टाइम-टेबल, लोग बोले - ये हैं सुपरडैड

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 7, 2023, 11:12 AM IST

ट्विटर पर एक टाइमटेबल वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता ने अपने 6 साल के बेटे के लिए गजब का टाइम टेबल तैयार किया है, जिसमें उसने बेटे के लिए बोनस भी रखा है।

Image

6 साल के बेटे के लिए पिता ने बनाया खतरनाक टाइम टेबल (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता ने बनाया खतरनाक टाइम टेबल
  • बेटे के लिए टाइम टेबल में बोनस का भी हिसाब
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Time Table With Bonus Point For 6 Year Old: माता-पिता अपने बच्चों को सही राह पर लाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। वे हर एक तरीका अपनाते हैं, जिससे चीजें ठीक हो सके। उनका बच्चा सही राह पर चले। आगे चलकर वह अनुशासन पालन कर सकें। इसके लिए मां-बाप हर वो कोशिश करने के लिए प्रयास करते रहते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक टाइम टेबल वायरल हो रहा है, जो एक 6 साल के बच्चे के लिए बनाया गया है।

दरअसल, वायरल हो रहे इस पोस्ट में एक फोटो शेयर की गई है, जो 6 साल के बच्चे के लिए बनाया गया टाइम टेबल है। इसमें एक पिता ने उसके लिए एकदम शख्स नियम कानून बनाकर रखा है। लेकिन इसके साथ ही इसमें एक ऐसी चीज लिखी है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी। दरअसल, इसमें बच्चे के लिए बोनस भी रखा गया है। अगर वह एक दिन बिना परेशान किए, रोए उठता है तो उसे बोनस में 10 रुपए मिलेंगे और अगर वह ऐसा एक सप्ताह तक करता है तो उसे 100 रुपए मिलेंगे।

6 साल के बेटे के लिए पिता ने बनाया खतरनाक टाइम टेबल

बेटे के लिए बनाए गए इस खतरनाक टाइम टेबल पर लोगों के काफी कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि ऐसा हमने भी काफी बनाया है, लेकिन एक भी फॉलो नहीं हुआ। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर बच्चे ऐसे सही हो जाए तो सारे माता-पिता यही करें लेकिन ये एक-दो दिन से ज्यादा फॉलो कोई बच्चा नहीं करता। इस पोस्ट पर अब तक 31 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें, इस पोस्ट को '@Batla_G' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article