वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है.. देसी जुगाड़ का ये खतरनाक वीडियो देख हिल जाएगा दिमाग, महिला को करेंगे सैल्यूट

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 6, 2023, 08:08 AM IST

ट्विटर पर देसी जुगाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप इस महिला को सैल्यूट करेंगे। इसने ऐसा दिमाग लगाया है जिसे देख आपका भी सिर चकरा जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ड्रम रखने के लिए महिला ने लगाया जुगाड़
  • शख्स की भी बुद्धि हो गई फेल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: आजकल खाली समय में लोग रील्स देखना बेहद पसंद करते हैं। इस दरमियान उन्हें काफी बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर हंसी भी आती है और लोगों के दिमाग का लोहा भी मानना पड़ जाता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक बेहद ही खतरनाक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कई सारे पानी के ड्रम रखे हुए नजर आएंगे। ऐसे में महिला गाड़ी से उन्हें लेने आती है। फिर वहां खड़ा शख्स ड्रम को लेकर गाड़ी पर बैठ नहीं पाता। ऐसे में महिला ने जुगाड़ का इस्तेमाल करते हुए उसे चार-चार ड्रम पकड़ा देती है। इतना ही नहीं, इसके बाद उसके सिर पर भी चार ड्रम रख देती है। ये वीडियो इतना गजब का है कि आप इसे देखते रह जाएंगे और हंस-हंसकर आपके पेट में दर्द होने लगेगा।

End of Feed