Father Son Dance Video: कहते हैं एक बाप अपने बेटे के लिए पहला दोस्त होता है। पिता के साथ बच्चा चलना सिखता है, लोगों से बात करना सीखता है। एक बाप-बेटे का तालमेल भी बेहद कमाल का होता है, जिसे देखने के बाद लोग तारीफ भी करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाप-बेटे डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बेहद प्यारा लग रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में पिता अपने छोटे से बच्चे के साथ डांस करता नजर आ रहा है। इस वीडियो में दिख रहा बच्चा बेहद छोटा है, लेकिन पिता के साथ डांस करने में उसने गजब का तालमेल बिठाया है। इस वीडियो में दोनों का डांस देखकर ऐसा है, जैसे किसी कोरियाग्राफर ने कोरियोग्राफ किया गया है।
बाप-बेटे ने किया कमाल का डांस
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि यह बच्चा बस देखने में ही छोटा है लेकिन घाव बड़ा देता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसे कहते हैं तालमेल का सही नमूना। इस वीडियो पर अब तक 52 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@AnuSree4657' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
