वायरल न्यूज़

Optical Illusion: बाज जैसी निगाह होगी तभी मिलेगा इन दोनों तस्वीरों में आठ अंतर, खोजने वाला कहलाएगा मुन्ना भैया

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 20, 2023, 05:03 PM IST

इंटरनेट पर अंतर खोजने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में आठ अंतर खोजने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 24 सेकंड का समय मिला है। तो क्या आप खोज पाएंगे तस्वीर में अंतर..

Image

फलों की टोकरी वाली इस तस्वीर में ढूंढना है आठ अंतर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की नई तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में ढूंढना है आठ अंतर
  • 24 सेकंड में सॉल्व करने का चैलेंज

Optical Illusion Brain Test: ऑप्टिकल इल्यूजन में कई प्रकार की तस्वीरें वायरल होती रहती है। इन तस्वीरों को सॉल्व करने में लोगों को काफी मजा भी आता है और लोगों का आईक्यू लेवल भी बढ़ता है। इसीलिए कहा जाता है कि इन तस्वीरों को बच्चों को भी सॉल्व करना चाहिए, ताकि उनका भी दिमागी विकास हो सके। ऐसे में एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे सॉल्व करने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 24 सेकंड का समय भी मिला है। तो आइए जानते हैं इस तस्वीर के बारे में..

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको फल की टोकरी वाली तस्वीर नजर आएगी, जिसे सॉल्व करना नामुमकिन बताया जा रहा है। क्योंकि इस तस्वीर में एक-दो नहीं बल्कि आठ अंतर दिए गए हैं। ऐसे में इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 24 सेकंड का समय भी दिया गया है तो क्या इतने कम समय में इसे सॉल्व कर पाएंगे? क्या आप भी मुन्ना भैया की उपाधि लेना चाहेंगे? आइए देखते हैं..

Optical Illusion Eye Test Solution

फलों की टोकरी वाली इस तस्वीर में ये रहा आठ अंतर

फलों की टोकरी वाली इस तस्वीर में ढूंढना है आठ अंतर

इंटरनेट पर वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में आपको आठ अंतर खोजने के लिए कहा गया है। इसके लिए काफी समय भी मिला है। ऐसे में अगर आपने इस तस्वीर की गुत्थी सुलझा दी हो तो आप हमें कमेंट करके भी बता सकते हैं। अगर नहीं तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप ऊपर दिए गए तस्वीर को ध्यान से देखिए, वहां आपको लाल रंग का सर्कल बना हुआ नजर आएगा, जहां आप तस्वीर में छिपे आठ अंतर को भी देख सकते हैं। तो बताइए ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article