VIDEO: ऑडी कार में लाया भैंस के लिए चारा, किसान की अमीरी देख पागल हुआ इंटरनेट

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 3, 2025, 09:01 AM IST

Viral Video Today: होश उड़ा देने वाले वीडियो में देखेंगे कि कैसे एक किसान की अमीरी देख लोगों के होश उड़ जाते हैं। यकीन नहीं होता कोई लग्जरी कार में भैंस के लिए चारा भी ला सकता है।

Viral Video Today: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो सचमुच किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा। वायरल वीडियो में ऐसा कुछ नजर आने वाला है जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स का दिमाग घूम जाएगा। इसमें देखेंगे कि जिस लग्जरी कार में लोग बैठने के लिए तरस जाते हैं, उसी कार में एक किसान भैंस के लिए चारा लेकर आता है। किसान से जुड़ा ये वीडियो अभी तक लाखों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

viral Video Today

किसान से जुड़ा ये वीडियो अभी तक बड़ी तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है। (Photo/Instagram)

ऑडी कार की छत पर भैंस के लिए आया चारा

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि गांव में ऑडी कार के साथ एक किसान की एंट्री होती है। देखकर लगता है कि कोई अमीर शख्स गांव में पहुंचा है। मगर अगले ही सेकंड चौंकाने वाला नजारा दिखाई दिया। इसमें देखेंगे गांव में एंट्री करने वाली कार की छत पर भैंस के लिए चारा लाया गया है। फ्रेम में बिल्कुल चमचमाती कार की छत पर भैंस का चारा देखकर किसी का भी दिमाग घूम जाएगा।

End of Feed