वायरल न्यूज़

अंग्रेजी के चक्कर में फंस गई क्यूट गर्ल, गलती से कर ली पंचर वाले से शादी, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 6, 2025, 12:01 PM IST

Husband Wife Funny Video: वीडियो में लड़की खुद बताती है कि उसके होने वाले पति ने तब अंग्रेजी में अपनी नौकरी के बारे में बताया था, मगर उसने बाद जब सच्चाई पता चली तो होश ही उड़ गए।

Image

अंग्रेजी के चक्कर में पंचर बनाने वाल पति मिल गया। (Photo/Instagram)

Husband Wife Funny Video: सोशल मीडिया में एक क्यूट गर्ल का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें लड़की ने बताया कि उसने अंग्रेजी की वजह से एक पंचर बनाने वाले से ही शादी कर ली। लड़की कहती है कि उसे नहीं पता था कि उसका होने वाला पति पंचर बनाने का काम करता है। लड़की ने शादी से पहले उसकी अंग्रेजी सुनी और वहीं दिल हार बैठी। मगर जब शादी के बाद उसकी नौकरी के बारे में पता चला तो लड़की का बुरा हाल हो गया।

इंग्लिश की वजह से बर्बाद हुई इंग्लिश

वीडियो की शुरुआत में लड़की बताती है कि उसकी जिंदगी इंग्लिश की वजह से बर्बाद हुई है। लड़की बताती है कि शादी से पहले उसने पति से उसकी नौकरी के बारे में पूछा था। पति ने बताया कि उसकी ऑर्गेनाइजेशन ऑटोमोबाइल में डील करती है। अपना दुखड़ा सुनाते हुए लड़की आगे कहती है, 'पति ने बताया कि गाड़ियों में जो चार राउंड एलीमेंट्स में जो रबड़ यूज होती है और उनमें डिफेक्ट फाइंड आउट करने के बाद उसका सॉल्यूशन बताया हूं।'

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

हंसी ना रोक पाएंगे

लड़की कहती है कि पति की अंग्रेजी सुनकर उसे किसी बड़ी पोस्ट के बारे में लगा और शादी कर ली। मगर शादी के बाद पता चला कि उसका पति पंचर लगाने का काम करता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सुनकर बेहद हंसी आती है। मालूम हो मजेदार वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल और इसे इंस्टाग्राम पर Shalini Pandit नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article